जौनपुर, 24 जून 2026। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर बुधवार को ए.आर. इंटरप्राइजेज एवं होटल सत्यम के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ए.आर. इंटरप्राइजेज की टीम 30 ओवर में 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। होटल सत्यम की ओर से अमित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में मात्र 9 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
93 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी होटल सत्यम की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 7.3 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से अनूप यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए और अपनी टीम को 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई।
अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनूप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया।
