इस बच्ची ने केवल सात साल की उम्र में पूरा किया कुरआन-ए-पाक

जौनपुर नामा
By -
0
जौनपुर:- सात साल की उम्र में शहर की सादिया ने कुरआन-ए-पाक का पाठ मुकम्मल कर लिया। कुरआन के सभी तीस पारों (अध्याय) को उच्चारण सहित पूरा कराने में उनके उस्ताद मुफ़्ती मोहम्मद अली का सहयोग रहा।

कुरआन का पाठ पूरा करने पर सादिया को बुजुर्गों और परिजनों ने दुआओं से नवाजा। वहीं बच्ची ने कुरआन की सूरह फातिहा पढ़कर सुनाया। उनके पिता माजिद अनवार जे के हैंडलूम ने बताया कि यह उनके और उनकी बीवी और खानदान व रिश्तेदारों के लिए खुशी का मौका है। कुरआन को किरत के साथ मुकम्मल कराने मे मुफ़्ती मोहम्मद अली का भी सहयोग रहा। फिलहाल सादिया अभी अंजू गिल एकेडमी में कक्षा 3 की छात्रा हैं। वह अपने बेटी को दीनी और दुनियावी दोनों तालीम दिलाएंगे। उनके उस्ताद मुफ़्ती मोहम्मद अली ने बताया कि कुरआन की तालीम हर मुसलमान के लिए जरूरी है क्योंकि कुरआन एक किताब नहीं बल्कि दुनिया में जीने का तरीका है। अल्लाह ताला ने अपनी उम्मत को कुरआन को उठाने की वह ताकत दी है, जो बड़े बड़े पहाड़ों को भी नहीं मिली। जब कुरआन नाजिल हुआ था तो पहाड़ भी लरज गए थे।

बधाई देने वालों में अनवारुल हक़ अनवार,अजवद क़ासमी,साजिद अनवार,अब्दुर्रब,मौलाना ताजुद्दीन, इम्तियाज़ नदवी,अहमद ताहा खान,अब्दुल्लाह महमूद,समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!