शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण ही वीरांगना रानी दुर्गावती जी की है पहचान:- राकेश मौर्य

जौनपुर नामा
By -
0
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया। रानी दुर्गावती ने 24 जून 1564 को अपने स्वाभिमान और राज्य की रक्षा के लिए वीरगति प्राप्त की थी, जिसके सम्मान में यह दिन बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि रानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की महान वीरांगनाओं में से एक थीं, जिन्होंने अन्याय और आक्रमण के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। उनका जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। 
आज उनके पदचिन्हों पर चलने का पुनः संकल्प लेते हैं।
इस अवसर पर गोष्ठी को पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल हीरालाल विश्वकर्मा महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, जिला सचिव अजय त्रिपाठी, गोंड महासभा के ज़िला उपाध्यक्ष उदयराज गोंड, श्यामनारायण बिंद, हरिश्चंद प्रभाकर, दिलीप प्रजापति, अशोक यादव नायक आदि ने संबोधित किया।

विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने कहा कि रानी दुर्गावती का बलिदान देश की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और सम्मान की भावना को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकरियों में सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र, राजपति गोंड, प्रदीप गोंड, प्रमोद गोंड, मोहन गोंड, पूनम यादव, प्रदीप पाल, रवि यादव, सुनील वासुदेव यादव, गोविंद यादव, कमलेश बिंद, सद्दाम सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!