जौनपुर:- लाल मस्जिद में तरावीह में कुरआन हुआ मुकम्मल,मांगी गई दुआएं

जौनपुर नामा
By -
0
रोज़ा केवल खाने पीने से रुकने का नाम नहीं:हाफ़िज़ अफ्फान

अजवद क़ासमी
पवित्र माह रमज़ान की विशेष नमाज़ तरावीह में कुरआन ए पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है सर्वप्रथम मोहल्ला केरार कोट हनुमान घाट गोमती नदी के तट पर स्थित मस्जिद मुस्तजाबुद्दअवात (लाल मस्जिद) में हाफ़िज़ मोहम्मद अफ्फान ने पाँच दिन की तरावीह में कुरआन ए पाक मुकम्मल कराया। जहाँ सैकड़ों की संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत करके तरावीह की नमाज़ अदा की। तत्पश्चात मस्जिद कमेटी के लोगों ने हाफ़िज़ अफ्फान की गुलपोशी करके उन्हें बधाई दी और अंत में मुल्क में अमन व अमान एवं भाईचारा के लिये दुआएं भी मांगी गई।

पत्रकारों से बात करते हुए हाफ़िज़ मोहम्मद अफ्फान ने बताया कि तरावीह रमज़ान का चांद देख कर शुरू करना है और ईद का चांद देख कर बन्द करना है ये पांच दिन की तरावीह का इंतेज़ाम केवल व्यापारियों और दुकानदारों के लिये किया गया है ऐसा नहीं कि आज से तरावीह की नमाज़ नहीं पढ़ना है। उन्होंने रमज़ान की अहमियत को बताते हुए कहा कि रोज़ा केवल खाने पीने से रुके रहने का नाम नहीं है बल्कि हमारे है जिस्म के हर अंग का रोज़ा होना चाहिए तभी हमारा रोज़ा मक़बूल होगा।

इस अवसर पर जावेद अज़ीम,फरीदुल हक़,फ़िरोज़ अहमद,मोहम्मद अशफ़ाक़,मोहम्मद अजहरुद्दीन, अकबर अली,शाहनवाज़ हसन,सकलैन हसन,नदीम अहमद,इमरान अहमद,आबिद खान,गुलज़ार अहमद,तौफ़ीक़ अली,ओसामा,माजिद खान,शकील मंसूरी समेत बड़ी संख्या में नमाज़ी उपस्थित रहे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!