जफराबाद जौनपुर:- जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पुत्र गयासुद्दीन खान पर दिनांक 25/02/26 दिन बुधवार समय 5 बजे दबंगाें ने गोल बनाकर डॉ. सरफराज खान पर उस समय हमला बोल दिया जब 5 बजे शाम एक क़ब्रिस्तान में मुर्दा दफन करने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो रहा था। प्रथम पक्ष आसिफ एवं द्वितीय पक्ष शाहआलम के दरमियान मुर्दा दफन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था। जिसमे डॉ. सरफराज खान की मध्यस्थता से दोनों पक्ष रजामन्दी से मुर्दा दफन करने के लिए क़ब्र खोदने के लिये तैयार हो गये। इसी दौरान शाह शब्बीर पुत्र महमूद साकिन शेखवाडा (हिसार कोट) डॉ.सरफराज खान को मां-बहन की गाली देने लगा और अपने सहयोगी साहिल पुत्र रफीक,हशमत पुत्र अफसर एवं बिलाल पुत्र अफसर ने डॉ.सरफराज़ खान पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने डॉ.सरफराज खान के ऊपर हाथ-पैर ईंट-पत्थर चलाने लगे जिसके कारण डॉ. सरफ़राज़ के चेहरे पर चोट आयी उक्त वारदात में दाऊद पुर महफूज भीड़ में लोगों को उकसाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था। पूर्व में भी इसके द्वारा डॉ.सरफ़राज़ के ऊपर कई बार हमला एवं बदतमीजी की जा चुकी है। डॉ.सरफ़राज़ ने थाना अध्यक्ष जफराबाद को इस प्रकरण की लिखित में तहरीर दी,पुलिस तत्काल हरकत में आ गई।
वहीँ पुलिस ने पांच नामज़द लोगों के खिलाफ BNS की गंभीर धारा 191(2) 115(2) 352 ,125(A),131 में मुकदमा दर्ज कर,आगे की विधि करवाई में जुट गई। खबर लिखे जाने तक तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
