अजवद क़ासमी
जौनपुर:- पवित्र माह रमज़ान के पहले जुमा की
नमाज़ शहर भर में लाखों मुसलमानों ने विभिन्न मस्जिदों में अदा की। इस अवसर पर ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद में हज़ारों मुसलमानों को संबोधित करते हुए मौलाना आफ़ाक़ अहमद ने कहा कि अल्लाह ने रोज़ा हमारे ऊपर इस लिये फ़र्ज़ किया है ताकि हम परहेज़गार बन जाएं गुनाहों को छोड़ दें अगर रोज़े की हालत में हम गुनाह करते हैं तो हमारे रोज़े को अल्लाह को कोई ज़रूरत नहीं है। उसके बाद शाही अटाला मस्जिद में जुमा की नमाज़ मौलाना सबील ने अदा कराई। शाही जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) में मौलाना अबू हुरैरह मुल्ला टोला ने जुमे की नमाज़ अदा कराई उसके पहले उन्होंने बताया की रोज़ेदारों को चाहिए कि वह अपने पड़ोसियों,रिश्तेदारों में उन लोगों का भी ख्याल रखें जो कि ग़रीबी की वजह से रमज़ान में परेशान नज़र आते हैं।
इसके अतरिक्त शहर की ख़ानक़ाह रशीदिया,शिया जामा मस्जिद,शाहीपुल मस्जिद,मदीना मस्जिद, शाही क़िला मस्जिद,झंझरी मस्जिद,लाल मस्जिद हनुमान घाट,शाही लाल दरवाज़ा मस्जिद,आलम मस्जिद,सब्जी मण्डी मस्जिद,आया मस्जिद, ज़क़रिया मस्जिद,गौशाला मस्जिद,मोहम्मद हसन मस्जिद,चहारसु मस्जिद,ज़हांगीराबाद मस्जिद, हादी रज़ा मस्जिद,जुमा मस्जिद सिपाह समेत सभी जुमा मस्जिदों मे अलग अलग समय पर जुमा की नमाज़ अक़ीदत के साथ अदा की गयी।
