नगर पंचायत के दसों वार्डों में बिना किसी भेदभाव से करवाए जाएंगे ज़रूरी विकास कार्य: चेयरमैन उम्मे रहिला

जौनपुर नामा
By -
0
नगर पंचायत अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए एक नए जनरेटर लगवाने का दिया गया प्रस्ताव।

बोर्ड बैठक हुई सकुशल सम्पन्न,पिछली कार्यवाही की पुष्टि व सीसी सड़क निर्माण,पेयजल व्यवस्था, बारिश में क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग एवं क्रॉसिंग पुलिया,नालियों पर जाली लगाने के लिए दिया गए प्रस्ताव।

जफराबाद/जौनपुर:- नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय प्रांगण में गुरुवार को नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे रहीला की अध्यक्षता एवं अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह की मुख्य उपस्थिति में बोर्ड की बैठक आहूत की गई। बैठक में दसों वार्डो के सभासद गण उपस्थित रहे। बैठक की शुरुवात में चेयरमैन उम्मे रहिला के समक्ष पुराने कार्यो की पुष्टि की गई तथा नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने के लिए एक नए जनरेटर लगवाने,विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क निर्माण,पेयजल व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था, बरसात में क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग एवं क्रॉसिंग पुलिया का निर्माण,छोटी बड़ी नालियों एवं नालों पर सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगाने सहित कई जरूरी प्रस्ताव सभासदों द्वारा दिया गया।

बैठक में चेयरमैन उम्मे रहिला ने कहा कि सभी वार्डो में दिए गए प्रस्तावों पर बिना किसी भेदभाव से विकास कार्य करवाया जाएगा। जहां भी नाली, इंटर लॉकिंग,प्रकाश व्यवस्था की अति आवश्यक है वहा पर उक्त जरूरी कार्यो को प्राथमिकता पर प्रयास कर के करवाया जाएगा। बैठक शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हुई। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि दसों वार्डों में शेड्यूल के हिसाब से साफ सफाई,नालियों की सफाई,फॉगिंग करवाया जाता है। जिसकी मॉनिटरिंग उनके द्वारा खुद वार्डो में निरीक्षण करके तथा ऑनलाइन फोटो व वीडियो प्राप्त करके भी की जाती है।

बैठक में चेयरमैन उम्मे रहिला,ईओ विजय कुमार सिंह,सभासद सुनीता देवी,हीरामनी,जगत नारायण, रविकांत मोदनवाल,विनोद प्रजापति,शमा परवीन, दिलशाद अहमद,सुलाबी देवी,परवेज क़ुरैशी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!