नगर पंचायत कचगांव को भी मिलेगी अब शहरी बिजली व्यवस्था।

जौनपुर नामा
By -
0
जौनपुर:- नगर पंचायत कचगांव में काफी दिनों से बिजली व्यवस्था की दिक्कत चल रही थी। यहां कचगांव के लोगों को पहले ग्रामीण बिजली मिलती थी। विदित हो कि नगर पंचायत कचगांव के चेयरमैन फिरोज अहमद खान द्वारा विद्दुत विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र देकर लगातार आग्रह किया जा रहा था। मंगलवार को नगर पंचायत को शहरी बिजली व्यवस्था का कार्य शुरू कर दिया गया। जिससे अब नगर पंचायत कचगांव को भी शहरी बिजली व्यवस्था मिलेगी। मंगलवार को चेयरमैन फिरोज अहमद खान द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ खुद मौजूद होकर शहरी विद्युतीकरण के लिए कार्य करवाया जा रहा था। जो नगर पंचायत के लिए बहुत ही सुखद है। स्थानीय लोगों द्वारा भी चेयरमैन के इस प्रयास पर प्रसन्नता जाहिर की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!