स्मार्टफोन फोन पाकर स्मार्ट हुए 600 छात्र-छात्राएं

जौनपुर नामा
By -
0

हाफ़िज़ नियामत 
बरईपार(जौनपुर):प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी  स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत सोमवार को क्षेत्र के मुनेश्वर महाविद्यालय में वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमे संस्थान में छात्र-छात्राओं को  स्मार्टफोन वितरित किया गया। इसमें 600 बच्चों स्मार्टफोन दिया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जौनपुर पत्रकार संघ मछली शहर के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि तकनीक के इस युग में स्मार्टफोन छात्रों छात्रों को पढ़ाई में बहुत मददगार साबित होगा बच्चों को इसका सदुपयोग करना चाहिए। इसके माध्यम से शिक्षण कार्य को सही दिशा में ले जाना चाहिए ।संस्थान के प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं प्राचार्य राजेश यादव,  ने  स्मार्टफोन देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने  कहां की कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि यहां का युवा समग्र रूप में सक्षम हों। आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किये जा रहे स्मार्टफोन व टैबलेट से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।  आज के युग में स्मार्टफोन हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। आप लोगों को जो स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। इस मौके पर जयहिंद यादव, शिवशंकर यादव, सुभाष चन्द्र यादव, देवराज यादव, अरविंद यादव, सहित संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!