मत्स्य विभाग जौनपुर में 15 जुलाई 2024 को 16 विभागीय जलाशयों में से 08 जलाशयों की हुई सकुशल नीलामी

जौनपुर नामा
By -
0

  
जौनपुर: निर्धारित क्रम में 15 जुलाई 2024 को 16 विभागीय जलाशयों की निविदा मत्स्य विभाग जौनपुर में आमंत्रित की गयी थी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जिला विकास अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी देवी की अध्यक्षता में 08 जलाशयों की नीलामी सकुशल सम्पन्न हुई, जिसमें से 06 जलाशय स्वीकृत किये गये एवं 02 जलाशय तकनिकी एवं वित्तीय आधार पर समिति द्वारा निरस्त कर दिया गया। शेष 08 जलाशयों में कोई भी निविदा प्राप्त नही हुई। 
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य शाहिद जमाल द्वारा निविदा की कार्यवाही जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी। जिसमें कुल 23 निविदाये प्राप्त हुई। एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा प्राप्त समस्त निविदाकर्ताओं को 15 दिवस के अन्दर हैसियत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। जलाशय रानीमऊ की अधिकतम निविदा रूपया 90600 जितेन्द्र कुमार निषाद द्वारा लगाई गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!