बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को न्यू वेय क्लासेज़ ने किया सम्मानित

जौनपुर नामा
By -
0

अजवद क़ासमी
जौनपुर:- न्यू वेय क्लासेज़ की ओर से नगर के मोहल्ला ख़्वाजगी टोला में स्थित एक स्कूल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर इंटरमीडिएट कॉमर्स परीक्षा में अच्छे अंकों से उतीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार मोहम्मद उस्मान उपस्थित रहे। कोचिंग क्लासेज़ के डायरेक्टर अफ़ज़ल सिद्दीकी ने बताया कि कोचिंग के छात्र आयुष गुप्ता ने 85% प्राप्त करके प्रथम स्थान एवं ज़ोया नाज़ 83.4% प्राप्त करके दृतिय स्थान और नितिन विश्वकर्मा ने 79.2% प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त मिस्बाह 77.2%,अलीना नाज़ 76.4%,मुज़म्मिल 76.6%,अंशुल साहू 71.2%,उन्नति 70%,अंकित साहू 70% प्राप्त करके अपनी कोचिंग का नाम रोशन किया है। कोचिंग के समस्त सफलता विद्यर्थियों को कोचिंग परिवार की ओर से शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

डायरेक्टर मोहम्मद अफ़ज़ल सिद्दीक़ी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस समारोह का मक़सद बच्चों का हौसला बढ़ाना है उन्होंने ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों के अंदर मैनर्स भी अति आवयश्क है। श्री अफ़ज़ल ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये परिश्रम शर्त है और लक्ष्य की प्राप्ति तक हमें निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर राम कुमार बिंद,कुमकुम साहू,श्रेया विश्वकर्मा,अमन गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे अंत में न्यू वेय क्लासेज़ के संचालक मोहम्मद अफ़ज़ल सिद्दीकी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन अजवद क़ासमी ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!