जौनपुर:- नगर के मोहल्ला लखनपुर स्थित सेंट जोसेफ़ स्कूल में एक इफ़्तार पार्टी का आयोजन सेंट जोसेफ़ ग्रुप ऑफ़ स्कूल के चेयरमैन डॉ.नोमान खान द्वारा किया गया जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक,समाजसेवी और बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत किया। निर्धारित समय पर अज़ान के बाद सभी ने सामूहिक रूप से रोज़ा खोला। इफ़्तार के उपरांत देश में अमन-चैन,भाईचारे और आपसी सौहार्द के लिए दुआ की गई। इस आयोजन में आपसी मेल-मिलाप और सद्भाव का माहौल देखा गया।
डॉ. नोमान खान ने बताया कि रोज़ेदार को दो खास खुशियां मिलती हैं। एक इफ़्तार के समय और दूसरी अपने रब की इबादत करते समय। उन्होंने रोज़े को अल्लाह का दिया हुआ तोहफा बताया। नोमान खान ने कहा कि रोज़ा इफ़्तार आपसी मेल-मिलाप और मोहब्बत का संदेश भी देता है। डॉ. सरफ़राज़ खान चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत जफराबाद ने कहा कि रमज़ान का महीना इबादत का है। उन्होंने बताया कि यह महीना रोज़ेदार की रोज़ी में बरकत लाता है और नेकी कमाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने ज़ोर दिया कि जिन मोमिनों पर रोज़ा फ़र्ज़ है,उन्हें रमज़ान में रोज़ा अवश्य रखना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ सरफ़राज़ खान,डॉ मोहम्मद चांद बागवान,डॉ अरीबूज़्ज़मां,डॉ मोइन खान,डॉ साजिद शेरवानी,अबुज़र शेख़,हफ़ीज़ शाह,मुफ़्ती अब्दुर्रहमान क़ासमी,बेलाल अहमद,मोहम्मद अब्दुर्रहमान,हाजी अब्दुल अहद मुन्ने,साद खान,मुज़म्मिल खान,अबुज़र खान,हाजी सलीम,गुलरेज़ अहमद, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इफ़्तार बाद नमाज़ मुफ़्ती इम्तियाज़ अहमद नदवी ने अदा कराई।
