जैनपुर। नगर के मल्हनी पड़ाव मोहल्ला गदन अरज़ानी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सलीम खान ने जहाँ चाइनीज़ मांझे को जलाकर विरोध दर्ज करते हुए उपस्थित लोगों से इसका प्रयोग न करने की अपील की। सलीम खान ने संबोधित करते हुए कहा कि ख़तरनाक चाइनीज़ मांझे से प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। पक्षी और लोगों की जान तक जा रही है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस मांझे की बिक्री और प्रयोग पर सख्ती से रोक लगाने की ज़रूरत है।
इस अवसर पर सलीमुल्लाह खान,अबुज़र खान,नोमान सिद्दीक़ी,अल्ताफ़ कुरैशी,ख़ालिक़ खान,तौसीफ़ खान,आदर्श सिंह,यासीन खान,शुजा मेंहदी,अरबाज़ हैदर,ज़िकरुल्लाह खान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
