हुसैन के अज़ादारों से एसपी सिटी की अपील

जौनपुर नामा
By -
0
जौनपुर। मोहर्रम के मौके पर चारों तरफ अलम ताबूत व हुसैन हुसैन की सदा जहां गूंज रही है। ऐसे मौके पर एसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम ने कानपुर की घटना को देखते हुए हुसैन के अज़ादारो से यह अपील किया है कि अलम को इतना ऊंचा ना उठाएं की कोई अप्रिय घटना घट जाए। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में निकले हुए जुलूस में अलम की ऊंचाई अधिक होने के कारण बिजली के एच टी की लाइन से टकरा गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो झुलस गए। ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए श्री गौतम ने शहर में मोहर्रम के जुलूस में अधिक ऊंचाई वाले अलम को ना उठाने की अपील किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अलम इतना ऊंचा होना चाहिए कि कहीं कोई बिजली के तार अथवा अन्य किसी चीज से टकराकर कोई अपनी घटना न घट सके। एसपी सिटी बृजेश कुमार गौतम क्षेत्राधिकार नगर देवेश कुमार सिंह और शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा द्वारा मोहर्रम के जुलूसों पर घूम घूम कर अपनी निगाह रखे हुए हैं। संबंधित अधिकारियों द्वारा बार-बार लोगों को यह बताया जा रहा है कि इस तरह का कोई काम जुलूस में ना हो जिससे किसी भी प्रकार की क्षति हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!