शाही पुल की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं राहगीर

जौनपुर नामा
By -
0
ऐतेहासिक शाहीपुल बना मूत्रालय, राहगिरों को करना पड़ रहा है बदबू का सामना

जौनपुर:- ज़िले की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक शाही पुल की सुंदरता पर ग्रहण लग गया है। राहगीर अक्सर शाही पुल के कई हिस्से से खड़े होकर पेशाब करते हैं जिससे पुल से गुज़रने वाले राहगीरों को बदबू का सामना करना पड़ता है। शहरी क्षेत्र में मूत्रालय की कमी होने की वजह से इस तरह की समस्या पैदा हो रही है। वहीं पुरातत्व विभाग और नगर पालिका परिषद इस समस्या पर आंखे बंद किए हुए है। ज्यादातर शाही पुल से गुज़रने वाले पुरुष लघु शंका वहीं करते हैं। इस तरह से शाही पुल की सुंदरता में धब्बा लग रहा है और गुज़रने वाले राहगीर मुंह ढांक कर जाने पर मजबूर हैं। बुद्ध जीवियों ने इस तरफ ज़िला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। 

याद आ रहे हैं पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन जौनपुर। पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन के कार्यकाल को अब जनता याद कर रही है। शहर वासियों का कहना है कि टंडन के कार्यकाल में शाही पल के सुंदरीकरण का कार्य हुआ था जिसमें पूरे शाही पुल पर लाइटों का काम हुआ था। लाइटों के लग जाने से शाही पुल की सुंदरता में चार चांद लग गया था। तत्कालीन अध्यक्ष के समय में शहर में साफ़-सफाई की व्यवस्था भी अच्छी थी। अब देखना है कि समय रहते पुरातत्व विभाग और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शाहीपुल की तरफ़ अपना ध्यान करते हैं या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!