जौनपुर। मरकज़ी सीरत कमेटी के आगामी चुनाव 2027 को लेकर चुनाव इंचार्ज हाजी अब्दुल अहद मुन्ने ने जुलूस के रास्ते में व्यवस्थाओं और तैयारियों की निगरानी एवं उनकी तफ़सीलात को दर्ज करने के लिए चार लोगों पर आधारित अजवद क़ासमी पत्रकार,मोहम्मद तारिक़ बब्लू,मोहम्मद शादाब अख़्तर,रेहान अंसारी को सदस्य चुनाव समिति बनाकर भेजा गया है जो पूरी रात सक्रिय रहेंगे। जिनका काम होगा। जुलूस के पूरे रास्ते में टहलकर नात ख्वां अंजुमन,फन ए सिपहगरी के अखाड़े,सजावट कमेटी,डायज़ तथा अन्य व्यवस्थाओं की पूरी डिटेल नोट करेंगे और साथ विडियो ग्राफी भी करेंगे प्रत्येक स्थान पर मौजूद व्यवस्था,संबंधित जिम्मेदार लोगों और आवश्यक तैयारियों का विवरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही चुनाव इंचार्ज 2027 हाजी अब्दुल अहद मुन्ने ने समस्त अंजुमनों,अखाड़ों,सजावट कमेटियों,डायज़ हज़रात से अपील की है कि सोह अपनी अपनी तफ़सीलात को सही तरीके से दर्ज करवाएं और इनका पूरा पूरा सहयोग भी करें।
जुलूस के रास्ते में पूरी रात टहलकर तैयारियों का जायज़ा लेंगे चुनाव समिति के सदस्य
By -
अगस्त 25, 2026
0
