जौनपुर। जौनपुर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) की ओर से डॉ. शमीम के आवास पर आयोजित बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में डॉ.अंज़र (स्टार हॉस्पिटल,सिपाह) को अध्यक्ष,डॉ.फैसल नसीम को महासचिव,डॉ. अबू ओसामा को उपाध्यक्ष तथा डॉ.दानिश (मुल्लाटोला) को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, चिकित्सकों के हितों की रक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी उपस्थित चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर डॉ.शमीम,डॉ.दानिश खान,डॉ.मोहम्मद राशिद,डॉ.आज़मुद्दीन,डॉ.अंज़र,डॉ.तबरेज़,डॉ. अबू ओसामा,डॉ.दानिश (मुल्लाटोला),डॉ.आमिर,डॉ. शोएब,डॉ.मिसक़ात खालिद,डॉ.फैसल नसीम,डॉ. इरफ़ान सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
