जौनपुर। मरकज़ी सीरत कमेटी जौनपुर के चुनाव को लेकर चुनाव समिति ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जाएगी। चुनाव समिति ने सभी सदस्यों से निर्धारित तिथियों एवं समय का पालन करने की अपील की है। ये चुनाव अंजुमनों,फन ए सिपाहगरी के अखाड़ों,सजावट कमेटियों एवं उन लोगों द्वारा किया जाएगा जिनका ईद मिलादुन्नबी के जलसा व जुलूस में सम्मिलित होते हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 26 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नामांकन पत्र व फीस जमा किए जाएंगे। 27 जुलाई को शाम 6 बजे नामांकन पत्रों की वापसी। वहीं 27 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची तथा वोटर लिस्ट वितरण।
चुनाव के लिए मतदान 2 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी तथा विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
चुनाव समिति ने सभी सदस्यों से समय का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। समिति ने यह भी कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
उक्त जानकारी मरकज़ी सीरत कमेटी के चुनाव इंचार्ज हाजी अब्दुल अहद मुन्ने ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।
