कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ में नए सत्र का नामांकन प्रारंभ
By -
अप्रैल 04, 2026
0
जौनपुर:- आज कम्पोजिट स्कूल रामगढ़ न्याय पंचायत तिलौरा मछलीशहर जौनपुर के अंतर्गत ब्लॉक मछलीशहर की BDO का आगमन आज दिनाँक 02/04/26 को कन्या पाठशाला जो की कम्पोजिट स्कूल रामगढ़ मे आगमन हुआ बच्चों का नामांकन और अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया बच्चों को प्राइज वितरण रैंकिंग के अनुसार BDO द्वारा प्रदान किया गया सभी बच्चों के अभिभावक उपस्थिति रहें। और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उषा मैम ने बताया कि बच्चे बहुत होनहार और लग्नशील है विद्यालय की सभी 19 पैरामीटर संतृप्त हैं और हमारे विद्यालय के अभिभावक और बच्चे सभी का सहयोग रहता है विद्यालय की सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं मेहनत से बच्चों को अध्यापन का कार्य करते हैं विद्यालय में बच्चों के प्रोत्साहन के लिए कृषि विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे उन्होंने बच्चों की लगन को देखकर बहुत सराहा आई है विद्यालय की समस्त क्रियाकलापों की तारीफ की... कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ में नए सत्र का नामांकन प्रारंभ हो चुका है जो भी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करना चाहते हैं विद्यालय परिवार उनका स्वागत करता है।
Tags:
