जौनपुर सदर इकबाल मेमोरियल नवाब यूसुफ रोड स्थित दावत-ए-इस्लामी इंडिया की जानिब से हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाया जिसमें दावत-ए-इस्लामी इंडिया के डिपार्टमेंट हज व उमरा के माहिर ट्रेनर इंजीनियर शाहिद अत्तारी ने हाजियों को ट्रेनिंग देते हुए सफर की एहतियातों के बारे में जानकारी दी और कहा किसी भी तरह की नशे वाली वस्तु अपने साथ ले कर जाना कानून जुर्म है और किसी अनजान व्यक्ति का सामान हरगिज न लें।
इसके बाद एहराम बांधने का तरीका पहले मक्का शरीफ जा रहे हैं तो एहराम कहां से बांधेंगे और पहले मदीने शरीफ जा रहे हैं तो एहराम कहां से बांधेंगे, नियत करने के बाद एहराम की पाबंदियां क्या है, तवाफ का तरीका क्या है, सई का तरीका और जरूरी मसाइल, हल्क और तकसीर का तरीका बताया।
हज 2026 की नई अपडेट:
हाजी और हाजन अलग-अलग रहेंगे।
खाना बनाने की अनुमति नहीं होगी।
पासपोर्ट जमा नहीं करना है।
मीना में सोफा कम और बेड मिलेंगे।
मीना में लॉकर की सुविधा भी मिलेगी।
मदीने शरीफ की हाजिरी के आदाब के साथ साथ गोवर्मेंट की क्या गाईड लाइन है उसको और भी बहुत अहम जानकारियां हाजियों व हज्जनों को दी। इस अवसर पर अफरोज आत्तारी, मोहसिन आत्तारी, आकीब आत्तारी, इशि तयाक भाई, आदि मौजूद रहे।
