जौनपुर:- शाही ईदगाह कमेटी की बैठक सम्पन्न, लिए गए अहम फैसले

जौनपुर नामा
By -
0
अजवद क़ासमी
शहर के मछली शहर पड़ाव पर स्थित शाही ईदगाह जो पूर्वांचल की सबसे बड़ी ईदगाह कही जाती है रमज़ान एवं ईद के उपलक्ष्य में दिनांक 18 फरवरी 2026 को 3 बजे शाही ईदगाह के प्रांगण में शाही ईदगाह कमेटी की अध्यक्ष हाजी मुमताज़ खान की अध्यक्षता में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसकी शुरुआत हाफ़िज़ सरवर ने तिलावत ए क़ुरआन से किया। शाही ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी शोएब खां अछछू ने पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया साथ ही पांच एजेंडा मीटिंग में समस्त उपस्थित लोगों के समक्ष रखा जिसपर सभी लोगों ने गहन विचार व विमर्श किया। और अपने अपने मशवरे दिए जिसमें ईदगाह की साफ़ सफाई,जिलाधिकारी महोदय को विज्ञापन देना,मीनार की मरम्मत कराना,क़ब्रिस्तान की दीवार का निर्माण कराना आदि शामिल था।

इस अवसर पर शमीम एडवोकेट,शाही अटाला मस्जिद कमेटी के सेक्रेटरी फ़ैज़ एडवोकेट,सरताज खान,ख़ालिद खान,हाजी इमरान अहमद,अली, कमालुद्दीन अंसारी,आमिर क़ुरैशी,अजवद क़ासमी,अबुलखैर,राजा खान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन नेयाज ताहिर शेखू एडवोकेट ने किया।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!