शिक्षा से ही समग्र समाज का विकास संभव:सैयद क़मर हसनैन रिज़वी न्यायाधीश हाईकोर्ट

जौनपुर नामा
By -
0
जौनपुर:- नगर के सिपाह स्थित जामिया मोमिना बलिल बनात के कैंपस में एक सेमिनार आयोजित हुआ जिसका उन्वान था "नई पीढ़ी उनकी शिक्षा और संस्कार और हमारी जिम्मेदारी" जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बैंच के न्यायाधीश सैयद क़मर हसनैन रिज़वी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि जौनपुर न्यायालय के एडिशनल सी जे एम मुकीम अहमद और विशिष्ट अतिथि के रूप में जावेद सगीर उपस्थित रहे।

सैयद क़मर हसन रिज़वी न्यायाधीश हाई कोर्ट इलाहाबाद ने नई पीढ़ी की शिक्षा और संस्कार पर विस्तृत से व्याख्यान किया उन्होंने बताया कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि नए पौधे के रूप में उगने वाली नई पीढ़ियों को किस तरीके से उनके मस्तिष्क को उस ओर मोड दिया जाए जिसमें उनकी रुचि ज्यादा हो,अन्यथा रुचि से हटकर दूसरे विषयों पर उनकी शिक्षा को नया आयाम नहीं दिया जा सकता।

जावेद सगीर फाउंडर एव मैनेजर शिबली आर सी ए ने बताया कि शिक्षा के लिए लोगों को एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा चंदा देकर हर मोहल्ले और हर कस्बे में नए-नए शिक्षा के केंद्र खोलने होंगे ताकि नई पीढ़ी को सारी सुविधाएं वहां से मिले,डॉक्टर सरफराज़ खान ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। मौलाना अनवार अहमद कासमी अध्यक्ष एवं फाउंडर ने बताया कि जब आदमी समाज में कुछ नया करना चाहता है तो उसके लिए रास्ते अपने आप बन जाते हैं बस एक बार अपने अंदर एक अलख जगा कर निकलना चाहिए कारवां अपने आप बन जाता है। सेमिनार शिक्षा एवं नौजवानों की नई पीढ़ी और हमारी जिम्मेदारी पर अन्य वक्ताओं ने भी व्याख्यान किया कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट सलमान अहमद खान ने की वही संचालन डॉ अबु अकरम क़ासमी ने किया मुख्य रूप से हुजैफा खान,अंसार अहमद,रियाजुल हक,कमाल आज़मी,अलमास अहमद सिद्दीक़ी, अशफ़ाक़ मंसूरी,इरशाद मंसूरी,आदि मौजूद रहे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!