जौनपुर। मुहल्ला अहमद खां मंडी निवासी सै.अबूजर जैदी ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा अबूजर जैदी ने बताया है की मुहर्रम का महीना शुरू होगया है। मुहर्रम महीने में अल्लाह के नेक बंदे की कुर्बानी के लिए याद रखा जाता है। मुहर्रम को पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत हुई थी, इसलिए मुहर्रम पर मातम मनाया जाता है। मुहर्रम पर कर्बला की जंग को भी याद किया जाता है। हज़रत इमाम हुसैन (अ.स) की शहादत माहे मोहर्रम में मनाई जाती है।जिसके लिए छोटे बड़े जुलूस निकाले जाते हैं।यह जुलूस 8/7/2024 से शुरू होकर 17.7.2024( आशूरा) तक संपन्न होते है।शिया समुदाय के लोगों ने डी एम को ज्ञापन देते हुए कुछ समस्याओं पर गौर करने की बात की है।उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत हर तरफ पाइ लाइन बिछ रही है जिससे सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे व कीचड़ हो गए है।क्योंकि जुलूस के साथ काफी भीड़ रहती है तो लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।लोगों ने कहा कि मुहर्रम सकुशल संपन्न होने के लिए ज़रूरी है कि इन बातों पर ध्यान दिया जाए। इन्ही समस्याओं को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने महामहीम उत्तर प्रदेश के नाम से डी एम को ज्ञापन सौंपा है जिसमे बहुत सी मांगों पर बात की गई है।शिया समुदायों ने निम्न मांगों को रखा है: 1 कल्लू के इमामबाड़े से लेकर सदर इमामबाड़े बेगमगंज साजिदा स्कूल नसरिया जाने वाली उक्त सड़क को तत्काल ठीक कराया जाए। 2 मोहर्रम की 06.07.08.09.10 तारीख को डॉक्टर एंबुलेंस इत्यादि उचित व्यवस्था की जाए। 3 जिन जिन मोहल्ले में मजलिस हो रही है वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। 4-मोहल्ला अहमद खान मंडी _मोहल्ला अजमेरी _मोहल्ला बारादुआरिया_डेलिम्स स्कूल की सड़को को भी तत्काल ठीक किया जाए। 5-यातायात व्यवस्था चुस्त एवं दुरुस्त रखी जाए। 6-पुलिस बल व महिला पुलिस बल की जुलूस में तैनाती की जाए। 7-विद्युत एवं पानी की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस मौके पर विरिष्ट समाजसेवी नेहाल अहमद जी फ़ाज़िल सिद्दीकी,मिर्ज़ा सलमान,हैदर अज़मत, अफ़रोज़ अफसर आदि लोग मौजूद रहे।
