गुमशुदा बालक को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने बरामद कर परिजन को सौंपा
मीर बेलाल जानी
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के गुमशुदा लोगों का मामला संज्ञान में आते ही दिए गए निर्देश पर गुमशुदा लोगों की बरामदी के लिए विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने गुमशुदा बालक को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजन को सौंप दिया। जिसके चलते परिजनों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। परिजन क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के जवानों की तहे दिल से प्रशंसा और सक्रिय हो कर कार्य करने की सराहना करते हुए हर्षित होकर एक दूसरे के साथ देखे जा रहे है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार गुमशुदा बच्चों की बरादगी हेतु दिये गये विशेष निर्देशन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रणजीत कुशवाहा मय हमराह द्वारा 08.07.2024 को गुमशुदा आशीष पटेल उम्र करीब 17 वर्ष को अभियोग मु0अ0सं0 102/24 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत के 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामदगी करते हुए आवश्यक कार्यवाही कर गुमशुदा को उसके पिता आहोलाल पटेल थाना नेवाढिया निवासी को सुपुर्द किया गया परिजन बच्चे को सकुशल पाकर पुलिस जवानों की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।
बरामदगी टीम के सदस्यों में
थानाध्य़क्ष प्रशान्त पाण्डेय,
उप निरीक्षक रणजीत सिंह कुशवाहा,
का 0विष्णुशरण तिवारी, विजय कुमार शास्त्री रहे।
